Hanuman Chalisa
✕

सरकार के इस बड़े फैसले के बाद मध्यप्रदेश में घर का सपना होगा साकार

सरकार ने स्टांप ड्यूटी पर सेस घटाकर एक फीसदी किया

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (19:46 IST)
भोपाल। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का सबसे बुरा असर रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ा है। लॉकडाउन खुलने के बाद भी प्रॉपर्टी की बिक्री लगभग बंद है। ठप्प पड़ चुके रियल एस्टेट सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 
 
सरकार ने रियल एस्टेट में खरीद-बिक्री पर स्टॉप ड्यूटी पर सेस तीन फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर मध्यमवर्गीय परिवार का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। कोविड काल में आर्थिक गतिविधियां लॉकडाउन के कारण लगभग समाप्त हो गई थी जिसका रियल एस्टेट व्यवसाय पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ा था। लोगों की वित्तीय क्षमता सीमिति होने के चलते संपत्तियों का क्रय विक्रय प्रभावित हुआ था।

रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से कैसे बूम आए इसलिए सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री पर स्टॉफ ड्यूटी पर सेस तीन फीसदी घटाकर एक फीसदी किया गया है। यह छूट 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाना आवश्यक था, इसलिए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है।   
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख