dharma sangrah
✕

बड़ा हादसा टला, यात्री बस का पहिया नर्मदा पुल पर लटका

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (13:56 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर आज नर्मदा नदी के पुल पर बस-ट्रक की टक्कर के उपरांत बस का पहिया पुल के बाहर लटक गया। इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बड़वाह के नगर निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सुबह इंदौर से बुरहानपुर जा रही यात्री बस बड़वाह से सटे नर्मदा नदी के मोरटक्का पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक को क्रॉसिंग के दौरान हल्के से टकराने के चलते उसका अगला बायां पहिया पुल की रेलिंग से बाहर लटक गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक भी बस में फंस गया, जिसके चलते बस का संतुलन बरकरार रहा।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास से नागरिक और पुलिसबल वहां पहुंचा और उन्होंने बस ड्राइवर की सीट तथा पिछले आपातकालीन गेट से करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर बस का संतुलन बिगड़ गया होता तो बस नर्मदा नदी में गिर जाती। ऐसे में एक बड़ा हादसा हो सकता था।

चौरसिया ने बताया कि नर्मदा नदी पर स्थित मोरटक्का का यह पुल खरगोन और खंडवा जिलों को जोड़ता है। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और क्रेन के माध्यम से ट्रक और बस को खींचकर इसे सुचारू कर दिया गया। घटना के उपरांत ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को हटाए जाने के दौरान यह पाया गया कि उसका स्टेयरिंग फेल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख