Bhai Dooj
✕

मैहर गैंगरेप के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (16:30 IST)
Maihar news :  मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और बर्बरता के 2 आरोपियों के घरों को स्थानीय प्रशासन ने शनिवार सुबह ध्वस्त कर दिया। घटना मैहर कस्बे में हुई थी और दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में घुसाई लकड़ी
मीडिया खबरों में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने लड़की के गुप्तांग में कोई कठोर वस्तु घुसा दी थी। हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।
 
खून से लथपथ और दर्द से कराहती लड़की को मैहर में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की से बलात्कार और बर्बरता के आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ोलिया के रूप में की गई है।
 
पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओपी) लोकेश डाबर ने कहा कि घटना के बाद मैहर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के परिजनों को नोटिस जारी कर उनकी जमीन और इमारतों से संबंधित दस्तावेज मांगे।
 
डाबर के अनुसार, जांच से पता चला है कि दोनों आरोपियों के घर अवैध थे। अतुल का घर नजूल भूमि पर बनाया गया था, जबकि रवींद्र के घर का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था। दोनों आरोपियों के घरों को शनिवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तोड़फोड़ दस्ता बढ़ोलिया के घर पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने अधिकारियों से जांच पूरी होने के बाद ही कोई कदम उठाने का अनुरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अवैध मकान ढहा दिए।
 
पुलिस ने कहा कि मैहर शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे ट्रस्ट के लिए काम करने वाले दोनों आरोपियों ने लड़की को फुसलाया और उसे एक सूनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ हैवानियत की।
Edited by : Nrapendra Gupta

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख