biodatamaker

मोदी सरकार को चुनाव के समय याद आते हैं किसान, मजदूर और गौमाता : कमलनाथ

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (20:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार द्वारा बजट में किसानों के लिए घोषित की गई राशि को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया है। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार को चुनाव के समय किसान, गरीब, मजदूर और गौमाता की याद आती है। 
 
मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना अं‍तरिम बजट पेश किया। इसे लेकर सियासत गरमा गई है। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि किसानों के साथ धोखा किया गया है। 
 
कमलनाथ ने कहा ‍कि पहले तो मोदी सरकार यह हिसाब दें कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने वाले 15 लाख रुपए का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि हर साल देश में 2 करोड़ रोजगार देने की बात भी सरकार पूरी नहीं कर सकी। पूरे विश्व में यदि बेरोजगारी के आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा बेरोजगार हमारे देश में हैं। 
 
कमलनाथ के अनुसार बजट में किसानों को 6 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा की है यानी 17 रुपए रोज। किसानों के साथ यह एक मजाक है और उनका अपमान भी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को चुनाव के समय किसान, गरीब, मजदूर और गौमाता की याद आती है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख