Daily Horoscope
✕

MP में भाई ने काटा बहन का सिर, इस बात से था नाराज...

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (23:15 IST)
Madhya Pradesh Crime News : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ संबंध रखने के कारण 24 वर्ष की अपनी बहन का कथित तौर पर तलवार से सिर काट दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बड़ोद पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि व्यक्ति के पिता चंदर लाल ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बेटे बगडू (26) ने उनकी बेटी रेखा (परिवर्तित नाम) की तलवार से हत्या कर दी है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और युवती को मृत पाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी बहन अपने पति को छोड़कर पिछले दो साल से मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी बहन पर कथित हमला तब किया जब वह अपने माता-पिता से मिलने उनके घर आई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख