Daily Horoscope

शिवराज सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समाज नाराज, पेशाब कांड के आरोपी पर कार्रवाई का किया विरोध

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (22:19 IST)
Sidhi Peshab Kand: मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड (Sidhi Peshab Kand) की आग अभी भी ज्वलनशील है। आरोपी प्रवेश शुक्ला पर हुई कार्रवाई का अब पूरे प्रदेश में विरोध होने लगा है यानी शिवराज सरकार के खिलाफ ब्राह्मण लामबंद हो गए हैं और प्रवेश शुक्ला पर हुई रासुका (NSA) की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। गत दिनों इस मामले को लेकर विदिशा में विरोध हुआ था। अब इसका विरोध ब्राह्मण समाज ने सीधी में शुरू किया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे।
 
पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के समर्थन में ब्राह्मण समाज ने सीधी में बड़ी सभा कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जब कलेक्टर ने मिलने का वक्त नहीं दिया तो ब्राह्मण समाज ने डीएम ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए। इतना ही नहीं, गधे का पोस्टर लगाकर गधे को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मानसून सत्र तक का वक्त सरकार को दिया है।
 
मध्यप्रदेश के सीधी से तकरीबन 3 साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी प्रवेश शुक्ला एक आदिवासी पर पेशाब करते हुए दिख रहा था। मामला तूल पकड़ने पर प्रशासन ने उसका घर गिरा दिया और मुख्यमंत्री ने उस पर रासुका की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ित को भोपाल बुलाकर उसके पैर भी धोए। आरोपी पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और रासुका पर अब ब्राह्मणों ने नाराजगी जताई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख