ramcharitmanas

उपचुनाव में 27% OBC आरक्षण बनेगा भाजपा का ट्रंपकार्ड, गांव-गांव क्रेडिट कैंपेन चलाएगी भाजपा

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (18:34 IST)
भोपाल। चुनाव आयोग ने भले ही मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया हो लेकिन प्रदेश भाजपा अब चुनाव को लेकर मिशन मोड में आ गई है। खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी में मंथन का दौर तेज हो गया है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत संगठन महामंत्री सुहास भगत हुए शामिल है।
 
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाटक किया और कोर्ट में एडव्होकेट जनरल तक को खड़ा नहीं किया, लेकिन भाजपा की सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए बड़ा फैसला किया। यह बात पिछड़ा मोर्चा को गांव गांव जाकर बतानी होगी। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ पूरी ताकत से सक्रिय हो जाए और सरकार के साथ मिलकर काम करें। पूरे महीने के कार्यक्रम तय करें और उनमें बूथ स्तर तक के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सभी मोर्चे बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक समिति बनाकर अपने संग़ठन को मजबूती प्रदान करें। युवा मोर्चा 1 बूथ 10 यूथ का अभियान जमीनी स्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ ही अलग से योजना बनाकर कार्य में जुटें। 
 
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ पार्टी के फ्रन्टल आर्गेनाइजेशन है। जिन क्षेत्रों की जिम्मेदारी पार्टी ने तय की है वहां जाकर नए लोगों को जोड़ें। महिला मोर्चा मंडल और नगरीय निकाय तक, किसान, युवा और पिछड़ा मोर्चा पंचायत स्तर तक गठन करें। अजा और अजजा मोर्चा का गठन मंडल एवं पंचायत स्तर तक हो। खासकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर उपचुनाव होना है वहां सर्वप्रथम मंडल और पंचायत स्तर तक गठन में सभी मोर्चा जुट जाए। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख