Hanuman Chalisa
✕

सीएम शिवराज का कथित वीडियो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR करने की मांग

भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में की शिकायत

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (11:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच वायरल वीडियो की सियासत कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को महंगी पड़ सकती है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने रविवार दोपहर अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन । वारे रे मामा “इतना पिलाओ के पड़े रहें,क्या कहनें।
 
दिग्विजय सिंह के ट्वीट किए गए इस वीडियो पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप हैं कि दिग्विजय सिंह द्वारा कूटरचित वीडियो ट्वीटर पर डालकर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गयी। पार्टी नेताओं ने शिकायत पत्र सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की।
 
भाजपा ने क्राइम ब्रांच को जो शिकायत की है उसके मुताबिक दिग्विजय द्धारा ट्वीट किया गया वह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह चौहान के अधिकृत ट्वीटर एकाउंट पर डाला गया था, जिसमें शिवराज सिंह चौहान किसी पत्रकार के उत्तर दिए हुए दिख रहे है औऱ उक्त वीडियो में तत्कालीन कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति पर पत्रकार द्धारा पूछे गए सवाल पर टिप्पणी कर रहे थे। उक्त वीडियो को दिग्विजय द्धारा एडिट करके बदनियति पूर्ण सआशय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदनाम करने की नियत से वीडियो को काट छांटकर मात्र 9 सेंकड का वीडियो डाला गया है। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख