Daily Horoscope
✕

कांग्रेस के खून में काला धन, वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, समर्पण निधि अभियान की शुरुआत

Updated: शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (18:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त हो लेकिन प्रदेश भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। बूथ विस्तारक योजना के बाद अब भाजपा ने समर्पण निधि अभियान शुरु कर दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश में शुरु हुए समर्पण निधि अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर  चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर की।

वहीं समर्पण निधि अभियान पर कांग्रेस  के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस जिंदगी भर काले धन के आधार पर इस देश के अंदर आगे बढ़ती रही और कांग्रेस के विचार और खून में भी काला धन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जींस में फूट डालो और राजकरो की नीति है। इसलिए उसे लगता है कि सभी लोग ऐसा करते है। पार्टी का समर्पण निधि को जो अभियान है वह कार्यकर्ताओं का अपने विचार, अपने संगठन के प्रति समर्पण है,यह किसी प्रकार का कोई कलेक्शन नहीं है।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने अजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है।

समर्पण निधि के आधार पर भी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं, तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट है। यह अभियान प्रदेश के 65 हजारों बूथों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि शामिल होकर बूथ केन्द्रों पर पहुंचेंगे।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख