Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में भी ‘द केरला स्टोरी’ जैसे हालात, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दावा

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (08:56 IST)
BJP MP on The kerala Story : भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया कि विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' में जिस तरह की स्थिति दिखाई गई है वैसे ही हालात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू लड़की और महिला को फिल्म देखनी चाहिए ताकि वे अपनी और अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। मध्यप्रदेश सरकार पहले ही इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी है।
 
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित 'द केरल स्टोरी' में दर्शाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं का धर्म इस्लाम में परिवर्तित किया गया और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह में भर्ती किया गया। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई।
 
सितंबर 2008 में उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में हुए बम विस्फोट में आरोपी ठाकुर ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता उनके जीवन पर एक फिल्म बनाने के प्रस्तावों के साथ उनसे संपर्क कर रहे हैं।
 
'द केरल स्टोरी' पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर भोपाल से संसद सदस्य ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन पीड़ितों के वीडियो देखे हैं जिनकी कहानियों को फिल्म में दिखाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि फिल्म 3 व्यक्तियों की सच्ची कहानियों पर आधारित है (फिल्म में चित्रित पात्रों के माध्यम से बताई गई) लेकिन हजारों लोगों ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।
 
ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह अकेले केरल में नहीं हो रहा है। भोपाल में भी यह बड़े पैमाने पर हो रहा है। हमें ऐसे मामलों की जानकारी मिलती रही है। मैंने पहले भी मीडिया को बताया था कि लड़कियों को 'लव जिहाद' में फंसाया जा रहा है और उन पर अत्याचार हो रहे हैं।
 
'लव जिहाद' एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अकसर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता कथित तौर पर एक चाल के तहत मुस्लिम पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने का आरोप लगाने के लिए करते हैं।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि एक साजिश रची गई है जिसके तहत हिंदू लड़के और लड़कियों को धर्मांतरित किया जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है और आतंकवाद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन कर उन्हें देश के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साजिश पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों ने रची है। भारत में रह रहे देशद्रोही उनके संरक्षण में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अगला लेख