biodatamaker
✕

खरगोन में भाजपा सांसद का भड़काऊ बयान, ईट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना

Updated: मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (16:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के 15 दिन बाद भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं है। खरगोन में भले ही अब भी रात का कफ्यू जारी हो लेकिन राजनीतिक दल के नेता भड़काऊ बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे है। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल ने अपने एक भाषण में रामनवमी पर खरगोन में जुलूस के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए हिंदू समाज से दंगाइयों के विरुद्ध एकजुट होकर ईट का जवाब पत्थर से देने का आह्वान किया है।

भाजपा सांसद का गजेंद्र पटेल ने यह बयान खरगोन के कसरावद में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए दिया। बताया जा रहरा है कि कसरावद में सांसद खाटू श्याम के भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सांसद का 2 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में भाजपा सांसद कह रहे है कि रामनवमी के जूलुस पर फूलों की जगह पत्थर फेंके गए। यहां कसरावद के नौजवान बैठे है। हमें मन में संकल्प लेना है कि मां बहनों की आंखों में आंसू छलकते हुए नहीं देखना है। अगर उन्होंने पत्थर बरसाए हैं तो हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना है।

खरगोन में अब भी रात का कर्फ्यू- 10 अप्रैल को खरगोन में हिंसा के बाद वहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया था जो अभी भी जारी है। हालांकि अब दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया है। खरगोन हिंसा के बाद प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने दंगाइयों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई भी की। 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख