sawan somwar

मध्यप्रदेश में मध्यावधि चुनाव की आहट के बीच चुनावी मोड में भाजपा?

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (10:13 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद क्या अब मध्यप्रदेश धीरे-धीरे मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ रहा है? क्या कमलनाथ सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल नहीं पूरा कर पाएगी? क्या मध्यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है? 
 
इस तरह के कई सवाल मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में लोकसभा चुनाव के बाद से ही पूछे जा रहे हैं, लेकिन पिछले 24 घंटों में यह सवाल काफी अहम बन गए हैं। इसका कारण भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल का एक बयान है।
 
भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होने भोपाल आए रामलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कभी भी कोई भी चुनाव हो सकते हैं इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। 
 
इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा को हार मिली थी उस पर विशेष फोकस देने की बात की रामलाल ने कही। रामलाल, जो पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह के काफी करीबी और भाजपा के चुनावी व्यूह रचना करने वाले प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं, उनके इस बयान के काफी मायने निकाले जा रहे हैं।
 
रामलाल के इस बयान के बाद लोकसभा चुनाव के बाद से ही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के भविष्य को लेकर जो सवाल भाजपा के नेता उठा रहे थे उसको एक बार फिर बल मिल गया है।
 
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सांरग ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार होता है, भाजपा कभी खुद से सरकार गिराने का काम नहीं करेगी। कमलनाथ सरकार खुद अपने बोझ से अपने आप गिर जाएगी, वहीं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कि कमलनाथ सरकार पूरे 5 साल चलेगी और भाजपा के नेता कमलनाथ सरकार गिराने या गिरने का सपना देखना छोड़ दें। पीसी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार को सभी 121 विधायक पूरी तरह एकजुट हैं।
 
ऐसे में अब जब जुलाई के पहले हफ्ते में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा तब देखना होगा कि कमलनाथ सरकार कितनी एकजुट होकर विपक्ष के हमलों का जवाब देती है, वहीं अगर भाजपा की चुनाव तैयारियों की बात करें तो मध्यप्रदेश भाजपा के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पिछले एक पखवाड़े से जिस तरह सरकार के खिलाफ सड़क पर दिखाई दे रहे हैं, उससे इस बात के संकेत साफ हैं कि भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख