biodatamaker
✕

बल्ले के बाद अब बेसबॉल के बैट से भाजपा नेता ने अफसर पर किया जानलेवा हमला

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (19:35 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगता हैं कि भाजपा नेताओं को बैट से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया है तभी तो इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी का मामला अभी थमा नहीं था कि अब सतना के अमरपाटन के रामनगर परिषद में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत के सीएमओ देवरत्नम सोनी पर जानलेवा हमला कर दिया।
 
भाजपा नेता ने बेसबॉल के बैट से सीएमओ पर हमला कर उनको बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सीएमओ को गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
 
बताया जा रहा है कि अधिकारी सोनी ने पहले भी पुलिस से भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी और आज भाजपा नेता ने नगर पंचायत की बैठक में उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि सीएमओ देवरत्नम सोनी भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भष्टाचार के मामले को लेकर जांच कर रहे थे जिससे भाजपा नेता नाराज थे। 
 
वहीं पूरे मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आरोपी भाजपा नेता राम सुशील पटेल का आरोप है कि कांग्रेस नेता राजेंद्रसिंह के इशारे पर उस पर भी हमला हुआ है।
 
वहीं पूरे मामले पर सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपी भाजपा नेता ने खुद की पिटाई का भी आरोप भी लगाया है।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख