dharma sangrah
✕

नगर निगम चुनाव में दांव पर भाजपा दिग्गजों की प्रतिष्ठा, चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

Updated: मंगलवार, 28 जून 2022 (19:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव का चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर है। पंचायत चुनाव में भाजपा के पिछड़ने की खबरों के बाद अब भाजपा ने चुनाव प्रचार के जरिए वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव में भाजपा दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहीं कारण है कि भाजपा दिग्गजों ने अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकाय चुनाव में पूरी प्रचार कमान अपने हाथों में लेकर एक दिन में तीन-तीन नगर निगमों में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एक दिन में बुरहानपुर, खंडवा और इंदौर में चुनाव प्रचार किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है।

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी भोपाल को जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही नेता भोपाल में रोड शो और चुनावी जनसभा कर चुके है।

निकाय चुनाव की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश के कोटे से मोदी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने गढ़ों में भाजपा उम्मीदवारों का बेड़ा पार लगाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना के साथ-साथ ग्वालियर में पार्टी उम्मीदवार सुमन शर्मा के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है। नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी समाज के साथ बैठक कर नगर सरकार में भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है। ग्वालियर से सुमन शर्मा को टिकट दिलाने में नरेंद्र सिंह तोमर की प्रभावी भूमिका मानी जा रही है। वहीं ग्वालियर से आने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के लिए पहले दौर का चुनाव प्रचार कर चुके है। 
 
वहीं इंदौर में भाजपा के महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव को जीताने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगातार चुनाव प्रचार करने के साथ संगठनात्मक बैठक भी कर रहे है। मंगलवार को इंदौर में कैलाश विजवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र-3 में रोड शो किया। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंगलवार शाम इंदौर में पार्टी के महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र दमोह में लगातार निकाय चुनाव का प्रचार कर रहे है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दमोह नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिए वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे है। सोमवार शाम दमोह के वार्ड नंबर 5 में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि चुनाव भाजपा के हर कार्यकर्ता का है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख