biodatamaker

ग्वालियर में पंचायत चुनाव में बंट गई भाजपा, सिंधिया और नरोत्तम में सियासी वर्चस्व की लड़ाई

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (17:23 IST)
मध्य प्रदेश में जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर वैसे तो भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है,लेकिन ग्वालियर में पंचायत चुनाव में भाजपा नए और पुराने में बंट गई है। अपने-अपने समर्थकों को जनपद पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा के दो दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आमने-सामने है। गौरतलब है कि इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव में भी ग्वालियर के महापौर टिकट को लेकर भाजपा के अंदर गुटबाजी सतह पर आ गई थी और महापौर टिकट को लेकर सिंधिया और तोमर खेमा आमने सामने था।
 
दरअसल ग्वालियर के डबरा और भितरवार में जनपद अध्यक्ष के पद को लेकर भाजपा नए और पुराने दो गुटों में बंट गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री इमरती देवी और भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा डबरा और भितरवार जनपद अध्यक्ष को लेकर आमने सामने आने से सियासी माहौल काफी गर्मा गया है। 

बुधवार को हुए चुनाव में ग्वालियर के भितरवार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी के करीबी नेता लक्ष्मी नारायण ने चुनाव जीत लिया। वहीं चुनाव में नरोत्तम मिश्रा के गुट की प्रत्याशी इंदिरा कमल को हार का सामना करना पड़ा। 
 
जिला पंचयात अध्यक्ष पर सीधा टकराव-वहीं ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भी भाजपा के अंदर टकराव साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को होने वाली वोटिंग में ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में जाना तय है लेकिन भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा यह सबसे बड़ा सवाल है। वैसे तो ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मंत्री भारत सिंह कुशवाह के पसंद के नेता का अध्यक्ष बनना लगभग तय है लेकिन सिंधिया खेमे की पूर्व मंत्री इमरती देवी के समर्थक भी सक्रिय नजर आ रहे है। 
 
शिवराज सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह की समर्थक ग्वालियर जिला पंचायत के वार्ड 3 से सदस्य दुर्गेश सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना लगभग तय है। दुर्गेश सिंह के समर्थन में भाजपा सदस्यों के साथ निर्दलीय ने भी अपना समर्थन दिया है। वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी नेहा मुकेश को अध्यक्ष बनाने के लिए लांबिंग कर रही है लेकिन वह पिछड़ती हुई दिख रही है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुर्गेश सिंह को अपना समर्थन देकर पूर्व मंत्री इमरती देवी को पटखनी देने की तैयारी कर ली है। ऐसे में अब सबकी निगाह शुक्रवार को होने वाले मतदान पर टिक गई है।   
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख