Daily Horoscope
✕

नीमच में भाजपा जिलाध्यक्ष पाटीदार ने लहराई तलवार

Updated: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (20:45 IST)
नीमच। हनुमान जन्मोत्सव चल समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के तलवार लहराने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। चल समारोह में तलवार लहराते जिलाध्यक्ष का वीडियो अपने ट्‍विटर हैंडल पर शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है। 
 
शनिवार को नीमच में हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक चल समारोह निकाला गया था। जिसमें भाजपा नीमच के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार शामिल हुए थे। इसी चल समारोह का एक वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है क्या हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में जिला प्रशासन ने हथियार रखने की इजाजत दी थी। क्या मप्र शासन ने धार्मिक जुलूस में हथियार ले जाने के बारे में कोई नियम बनाए हुए हैं, क्या मुख्यमंत्री जी या मुख्य सचिव महोदय इस विषय में स्पष्टीकरण देंगे। 
 
गौरतलब है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने यह ट्वीट किया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि हिंदू धर्म में शास्त्र और शस्त्र सदैव पूजनीय रहे हैं। शस्त्र उठाना और शस्त्र की पूजा करना अगर समाज हित में है तो मैं मानता हूं कि यह गलत नहीं है। अगर यह समाज व धर्म के अहित में है तो मैं मानता हूं कि यह गलत है। 
 
वहीं इस पूरे मामले में जब हमने नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा से बात की तो उनका कहना था अभी इस मामले में कोई शिकायत पुलिस में नहीं हुई है। हमें शिकायत मिलती है तो हम वीडियो की जांच करवाएंगे।

लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख