suvichar
✕

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 200 सीटें जीतना है : विजयवर्गीय

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (20:06 IST)
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले वर्ष के प्रारभ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर कहा भाजपा का लक्ष्य 200 सीटों को जीतने का है।
 
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में पत्रकारों के सवालों के उत्तर में आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में हम 200 सीटों के आसपास रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा से वहां की पुलिस को अलग रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘सुपारी किलिंग’ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों से आपराधिक घटनाए करवाई जा रही हैं।
 
विजयवर्गीय ने ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म से संबंधित के प्रश्न के उत्तर में कहा कि में इसके विरोध में हूँ। उन्होंने केंद्र सरकार को इसे नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों की दो तरह की राय है। लोगों का कहना है कि वेब सीरिज़ के आने से नए कलाकारों को अवसर के साथ साथ काम मिल रहा है। उन्होंने कहा ‘काम और अवसर मिले ए अच्छा है, लेकिन अश्लीलता फैलाना जायज नहीं है’।
 
केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा बॉलीवुड के कुछ अदाकारों से पूछताछ और अन्य कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि बात सुशांत सिंह राजूपत की मृत्यु के कारणों का पता लगाने से शुरू हुई थी। जो अब अलग दिशा में जाती नजर आ रही है। उन्होंने कहा अच्छा है, इस तरह कुछ नकली हीरो के असली चहरे उजागर हो रहे है।
 
लव जिहाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंंने कहा कि लव जिहाद की परिभाषा को समझाना जरूरी है। उन्होंने कहा षड्यंत्रपूर्वक कुछ भी कार्य किया जाना गलत है। उन्होंने कहा लव जिहाद के अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को कितनी सजा मिले इसका फैसला विधायक करेंगे। (वार्ता) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

अगला लेख