Hanuman Chalisa
✕

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी के दुबई कनेक्शन की पड़ताल

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (16:21 IST)
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती को जान से मारने की धमकी मामले में भोपाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अहमदाबाद के रहने वाले नासिर नाम के शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नासिर को दुबई से भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। भोपाल पुलिस के सूत्रों के मुताबिक नासिर दुबई में प्लाबिंग का काम करता था और उसने ही साध्वी प्रज्ञा को अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी से दी। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी नासिर के दुबई कनेक्शन की जांच भी कर रही है। 
 
अंडरवर्ल्ड के नाम पर मिली थी धमकी-भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को मोबाइल पर अंडरवर्ल्ड सरगना इकबाल कासकर के नाम से जान मारने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत खुद सांसद की ओर से पुलिस को की गई थी। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती ने पुलिस को बताया था कि उनके पर्सनल मोबाइल फोन पर रात 1.30 बजे एक फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले शख्स ने खुद अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए कहा कि तुम्हारी हत्या की जाने वाली है। 
 
फोन करने वाले शख्स से जब साध्वी प्रज्ञा भारती ने हत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कि मुसलमानों को टारगेट करने और उनके खिलाफ जहर उगलने के कारण हत्या करने की बात कही। फोन करने वाले शख्स ने एक्शन का रिएक्शन की बात कहते हुए कहा कि जो मारेगा उससे सब पता चल जाएगा।
 
नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर धमकी-सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती ने पैंगबर मोहम्मद पर अपमानजक टिप्पणी करने वाले नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन किया था। नुपूर शर्मा के बयान पर बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा था कि सच बोलने के लिये बदनाम हूं। ज्ञानवापी में शिव मंदिर था और है और आगे भी रहेगा, उसको फौव्वारा कहना गलत है। हिंदू देवी देवताओं पर अगर कोई कुठराघात करता है तो हम भी किसी की असलियत बताएंगे। हमारी असलियत तुम बता दो, हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत हम बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब कहीं न कहीं इतिहास गंदा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख