Daily Horoscope
✕

भय्यू महाराज की मौत का रहस्य गहराया, कई नंबरों से करते थे युवती से बात, पुलिस दोबारा कर रही है जांच

Updated: रविवार, 16 दिसंबर 2018 (09:29 IST)
इंदौर। पुलिस ने भय्यू महाराज को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि महाराज लगभग आधा दर्जन नंबरों से ब्लैकमेल करने वाली युवती से बात करते थे।
 
पुलिस उस युवती के मोबाइल की भी जांच कर रही है जिस पर महाराज से 40 करोड़ रुपए कैश, कार व फ्लैट मांगने का आरोप लगा है। लापता सेवादार विनायक की भी तलाश की जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि विनायक ब्लैकमेल करने वाली युवती को बहन मानता था। 
 
कार पर नहीं थमा बवाल : भय्यू महाराज की कार के फर्जी तरीके से ट्रांसफर होने के मामले में शनिवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। भाजपा नेता मयुरेश पिंगले ने इस पर लाखों रुपए का लोन ले रखा है। इस मामले ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल का कहना है कि कार का ओरिजनल रजिस्ट्रेशन मेरे पास है। उन्होंने सवाल उठाया कि कार का डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन कैसे जारी कर दिया गया। 
 
परिवार ने साधी चुप्पी : इस मामले भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी और बेटी कुहू ने चुप्पी साध रखी है। बेटी कुहू ने कहा कि वक्त आने पर सभी सवालों के जवाब दूंगी। पहले आयुषी और कुहू के बीच विवाद को भय्यू महाराज की आत्महत्या की वजह बताया जा रहा था।
 
सीबीआई जांच की मांग: भय्यू महाराज के भक्त सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहा कि महाराज आत्महत्या नहीं कर सकते। 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

UP BJP की जंबो प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह भी शामिल

अगला लेख