sawan somwar

भय्यू महाराज आत्महत्या कांड में पुलिस पेश नहीं कर सकी केस डायरी

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (23:47 IST)
इंदौर। हाईप्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस गुरुवार को जिला अदालत में केस डायरी पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने गवाही का एक दिन पहले ही शुरू हुआ सिलसिला स्थगित कर दिया।

अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार करोरिया ने मुकदमे में जारी गवाही केस डायरी के अभाव में स्थगित कर दी। अभियोजन पक्ष ने मामले  की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए केस डायरी पेश करने के लिए अदालत से मोहलत मांगी।

अपर सत्र न्यायाधीश ने यह गुहार मंजूर करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि वह 25 नवंबर तक उनके सामने केस डायरी पेश करे। अभियोजन के पहले गवाह के रूप में भय्यू महाराज की महाराष्ट्र निवासी बड़ी बहन मधुमती पाटिल के बयान दर्ज किए जाने का सिलसिला कल बुधवार को शुरू हुआ था।

यह गुरुवार को भी जारी रहना था। इसके अलावा भय्यू महाराज की छोटी बहन अनुराधा की गवाही भी गुरुवार को होनी थी। मामले की सुनवाई की पिछली तारीख पर भी बचाव पक्ष के वकीलों ने गुजारिश की थी कि अदालत पुलिस से केस डायरी तलब करे।

भय्यू महाराज (50) ने यहां अपने बायपास रोड स्थित बंगले में 12 जून 2018 को उनकी लायसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने भय्यू महाराज की खुदकुशी के 7 महीने बाद इस साल जनवरी  में उनके खास सेवादार विनायक दुधाड़े (43) के साथ आध्यात्मिक गुरु की निजी सचिव के रूप में काम कर चुकी युवती पलक पुराणिक (25) और उनके एक अन्य सहयोगी शरद देशमुख (34) को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक भय्यू महाराज के नजदीक रही युवती आपत्तिजनक चैट और अन्य निजी वस्तुओं के बूते उन पर शादी के लिए कथित रूप से दबाव बना रही थी, जबकि अधेड़ उम्र के आध्यात्मिक गुरु पहले से शादीशुदा थे। भय्यू महाराज के 2 विश्वस्त सहयोगियों-दुधाड़े और देशमुख पर आरोप है कि वे उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश में शुरुआत से शामिल थे और इस काम में युवती की लगातार मदद कर रहे थे।
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख