Hanuman Chalisa

तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे अपना करिश्मा : रजनीकांत

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (23:34 IST)
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना करिश्मा दिखाएंगे और सबको आश्चर्यचकित कर देंगे। रजनीकांत का यह बयान हाल ही में राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक एवं अभिनेता कमल हासन के साथ हाथ मिलाने की इच्छा जाहिर करने के बीच आया है।

इससे पहले रजनीकांत अपनी पार्टी बनाने और 2021 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का ऐलान भी कर चुके हैं। अभिनेता ने कहा कि कमल हासन की पार्टी के साथ गठबंधन की स्थिति में सत्ता की साझीदारी से जुड़ी बातों पर निर्णय चुनाव के दौरान ही लिया जाएगा।

उन्होंने 2 साल बाद होने वाले चुनाव में मुख्य भूमिका अदा करने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, 2021 में, तमिलनाडु के लोग 100 प्रतिशत बड़ा करिश्मा करेंगे और राजनीति में सबको चौंका देंगे। रजनीकांत से यहां हवाई अड्डे पर अन्नाद्रमुक के एक नेता के उस बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की ‘द्रविड़ भूमि’ पर अभिनेता की ‘आध्यात्मिक राजनीति’ संभव नहीं है।

रजनीकांत ने हासन के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा, उस समय की मौजूदा स्थिति को देखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस  सिलसिले में पार्टी बनाने के बाद मुझे अपने दल के लोगों से बात भी करनी होगी, तब तक मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।

इससे पहले रजनीकांत ने मंगलवार को पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बारे में सपने में भी नहीं सोचा होगा और उन्होंने इस पद पर अन्नाद्रमुक नेता के पहुंचने को 'चौंकाने वाला' करार दिया था।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख