suvichar
✕

गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी के चक्कर में बांध में गिरा छात्र, मौत

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (09:14 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 12वीं कक्षा का एक छात्र मंगलवार को कथित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी खींचने के चक्कर में अचानक कोसमी बांध में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
 
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि मंगलवार दोपहर किला खंडारा निवासी 17 वर्षीय शुभम कास्दे अपनी महिला मित्र के साथ गांव से मोटरसाइकिल से कोसमी बांध घूमने आया था। बांध पर आने के बाद उसने मोबाइल से कई सेल्फी लीं।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद शुभम अपनी मित्र के साथ बांध के किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगा। इसी दौरान किनारे पर होने के कारण वह फिसल गया और सीधे बांध के गहरे पानी में जा गिरा।
 
हिंगवे ने कहा कि उसके बांध में गिरते ही युवती घबरा गई। उसने तत्काल गांव के परिचितों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक शुभम गहरे पानी मे डूब चुका था।
 
उन्होंने बताया कि गांव वालों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने शुभम की तलाश शुरू की और थोड़ी देर बाद शुभम का शव निकाला गया। हिंगवे ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख