biodatamaker

Madhya Pradesh: दमोह रेलवे स्टेशन पर दंपति पर हमला, ढाई माह के शिशु की हत्या

Updated: शनिवार, 8 जून 2024 (16:30 IST)
Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने दंपति पर हमला कर दिया और उनके ढाई माह के शिशु की हत्या कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने यह जानकारी दी। जीआरपी चौकी के प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है और इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता लेखराम आदिवासी अपनी पत्नी और शिशु के साथ दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में आए थे। अधिकारी ने बताया कि दंपति मडियादोह गांव जा रहे थे, लेकिन शिशु की तबीयत खराब होने के कारण वे दमोह स्टेशन पर उतर गए और वे उसे जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे।
 
उन्होंने बताया कि जब महिला शिशु को पानी पिला रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और शिकायतकर्ता ने हमलावर को डराने के लिए ईंट उठा ली। अधिकारी ने बताया कि हमले में बच्चे की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जीआरपी के जवान परिवार की मदद के लिए नहीं आए और उन्हें पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख