suvichar
✕

एटीएम के जरिए ठगी, अब पुलिस के शिकंजे में

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (12:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस साइबर अपराध शाखा ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर एक युवक से करीब 20 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी एक युवक को दिल्ली से सटे नोएडा से गिरफ्तार किया है। 
 
साइबर अपराध शाखा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर निवासी फरियादी बसंतसिंह राठौर के आवेदन में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया।

फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली में टीडीएस विभाग का कर्मचारी पवन राजपूत बताते हुए कहा कि आपके द्वारा ऑनलाइन कोर्स के लिए पुणे में भरा गया रिफंडेबल अमाउंट चार हजार 42 रुपए आपको वापस मिल रहा है। उसने फरियादी का 16 डिजिट का एटीएम कार्ड नंबर मांगा तब फरियादी ने उसे असली टीडीएस अधिकारी समझकर नंबर बता दिया। फरियादी के मोबाइल में कुछ देर बाद ही खाते से 19 हजार 942 रुपए निकाले जाने का संदेश आया।
 
इस धोखाधड़ी के बाद फरियादी ने साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने जांच शुरु की, जिसमें सामने आया कि ठगों द्वारा फरियादी की जो रकम धोखाधड़ी कर हड़प ली गई है, वह कार्य उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित किसी दीपक कुमार नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। साइबर पुलिस की टीम ने नोएडा से उसे गिरफ्तार किया। बिहार के आरा निवासी दीपक कुमार ने साइबर पुलिस से जुर्म करना स्वीकार किया।
 
आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 में एक कॉल सेंटर में काम करता था, जहां उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी दीपेन्द्र और बिहार निवासी राहुलसिंह से हो गई थी। तीनों ने कंपनी से 2015 में नौकरी छोड़ दी, जिसके बाद तीनों ने लोगों से फोन पर उनके एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर उनके खातों में सेंध लगाने का काम शुरु कर दिया। बारहवीं तक पढ़ा दीपक अपने खाते में ठगी की रकम जमा करवाता था। आरोपी ने करीब डेढ महीने में लोगों से 3 लाख रुपए की रकम ठगना स्वीकार किया। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख