dharma sangrah
✕

महाकाल मंदिर में पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का अपमान, बवाल...

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (10:08 IST)
एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा चुकीं जानी-मानी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा उज्जैन के महाकाल मंदिर में अव्यवस्था की शिकार हुईं। दर्शन के दौरान हुई इस घटना पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुख जताया है।
 
दरअसल अरुणिमा सिन्हा के लिए महाकाल का दर्शन हिमालय पर चढ़ने से भी कठिन साबित हुआ और वो गर्भ गृह जाकर भगवन शिव के दर्शन नहीं कर सकीं।
 
जब अरुणिमा वहां पहुंची और मंदिर के अंदर जाने लगीं तो मंदिर के कर्मचारियों ने उन्हें यह कह कर रोक दिया कि वो लोअर, टी-शर्ट और जैकेट पहन कर मंदिर के अंदर नहीं जा सकतीं। अरुणिमा ने कहा कि हालांकि वहां मंदिर के अंदर जाने के लिए किसी ड्रेस कोड को बारे में मंदिर में उन्हें कुछ भी लिखा हुआ नहीं दिखा। इसके अलावा अरुणिमा दिव्यांग हैं और उनके पैर कृत्रिम हैं, लिहाजा उन्हें इन कपड़ों में ठंड के दिनों में पैरों में आराम मिलता है। अरुणिमा ने सारी बात वहां मंदिर कर्मियों को समझाने कि पूरी कोशिश भी की पर किसी ने उनकी बातों को अहमियत नहीं दी। 
 
दरअसल अरुणिमा मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनिस के बुलावे पर युवाओं के एक सम्मलेन को संबोधित करने के लिए 23 दिसम्बर को बुरहानपुर गई थीं। इस दौरान थोड़ा वक्त निकाल कर वह अगले दिन सुबह 5 बजे उज्‍जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गईं। चूंकि वो मंत्री कि मेहमान थीं, लिहाज़ा मंदिर प्रशासन को अरुणिमा के आने के बारे में पहले ही बता दिया गया था।
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि उनको इस पर बेहद अफसोस है। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आप देश का गौरव हैं, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आपका स्वागत है।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख