ramcharitmanas

Khargone bus accident: अरुण यादव बोले, क्षमता से ज्यादा यात्री भरे जाने से खरगोन में हुआ भीषण बस हादसा

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (17:37 IST)
Khargone bus accident: इंदौर (मध्यप्रदेश)। खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे (horrific bus accident) की विस्तृत जांच की मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव (Arun Yadav) ने दावा किया कि यह दुर्घटना एक निजी बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण हुई। उन्होंने प्रदेश की भाजपा (BJP) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
 
खरगोन, यादव का गृह क्षेत्र है। उन्होंने इंदौर में कहा कि बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण यह वाहन असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गया। यादव ने कहा कि बस हादसे की विस्तृत जांच होनी चाहिए और इस यात्री वाहन के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
 
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे के हर विभाग में माफिया काम करता है और ऐसा ही हाल परिवहन विभाग का भी है। यादव ने मांग की कि बस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस के पुल से सूखी नदी में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख