suvichar

मध्यप्रदेश में विधायकों को दिए गए चीन में असेम्बल टैबलेट, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (14:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों को दिए गए टैबलेट पर सियासत शुरु हो गई है। विधानसभा में पहली बार पेश किए गए ई बजट को पढ़ने के लिए विधानसभा सचिवालय की तरफ से विधायकों को जो टैबलेट दिए गए थे उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए दिए है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने टैबलेट को मेइ इन चाइना बताते हुए कहा कि जिस चीन ने गलवान में हमारे सैनिकों की हत्या की, उसी चीन में असेंबल किए गए टैबलेट विधायकों को दे दिए गए। नेता प्रतपिक्ष ने कहा कि उन्होंने अपना टैबलेट विधानसभा अध्यक्ष को लौटा दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने चीन में बने टैबलेट से अपने निजी डेटा के चोरी होने की आंशका जताई है।

वहीं आज सदन में टैबलेट को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस के सीनियर विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विधायकों को चीन में बने टैबलेट दिए गए। एक ओर भारतीय जनता पार्टी चीन का विरोध करने का दिखावा करती है वहीं मध्यप्रदेश  की शिवराज सरकार चीन में बने टैबलेट विधायकों को दे रही है। क्या भाजपा का चीन का विरोध केवल भाषणों तक ही सीमित है।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधायकों को एपल कंपनी के बने हुए टैबलेट दिए गए है। सवाल टैबलेट के ब्रांड को होना चाहिए कहां बना इस पर सवाल नहीं होना चाहिए। कंपनी विश्व में अलग-अलग जगह टैबलेट अंसबेल कराती है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायकों को दिए गए टैबलेट की कीमक करीब 1 लाख की है।   

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख