ramcharitmanas
✕

महाकाल में फिर मारपीट, गर्भवती पत्‍नी को धक्‍का लगने की बात पर विवाद, चले लात घूंसे

Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (13:21 IST)
Another fight in Mahakal temple ujjain: उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर में एक बार फिर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां भीड़ में दर्शन करने वाले कुछ श्रद्धालुओं का आपसे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महाकाल परिसर में ही मारपीट और गाली गलौच हो गई।

इस विवाद में आंध्र प्रदेश से आया भक्त घायल और लहूलुहान हो गया। घायल को मंदिर के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जबकि मारपीट करने वाले अन्य युवक को पुलिस थाने भेज दिया है। इस पूरे विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

क्‍यों हुआ विवाद : मामला शनिवार का है। आंध्रप्रदेश से आए भक्‍त रघुराज का मुंबई के एक श्रद्धालु का आपस में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढा कि मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि मुंबई से आए भक्‍त ने मारपीट शुरू की। रघुराज के मुंह से खून निकलने लगा। बाद में रघुराम को अस्‍पताल ले जाया गया। मारपीट की वजह से वहां भीड जमा हो गई।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया और पुलिस को बुलाया। मुंबई से आए भक्‍त का नाम पता नहीं चल सका है। लेकिन उसने लोगों को बताया कि उसकी पत्‍नी गर्भवती है और उसे लगातार धक्‍का लग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, हालांकि फरियादी की तरफ से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात की जा रही है।    
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख