ramcharitmanas
✕

भोपाल में लगातार बारिश से सभी डैम के गेट खोले, बड़ा तालाब फुल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (13:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। राजधानी भोपाल में गुरुवार रात से रुक-रूककर हो री बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश से बड़ा तालाब का लेवल फुल हो गया है। बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के बाद भदभदा, कलियासोत और कोलार डैम के गेट खोल दिए गए है। कलियासोत के 13 मे से 10 गेट और भदभदा डैम के 5 गेट खोले गए है। इसके साथ ही कोलार डैम के 4 गेट खोले गए है।

डैम खुलने के साथ  सुरक्षा के लिहाज से भदभदा और कलियासोत डैम के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं गेट खुलने के बाद प्रकृति का नजारा देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं लगातार बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भरने का असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है।

वहीं मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर और रायसेन सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने डिंडौरी, नर्मदापुरम,अनूपपुर, रायसेन, उमरिया, नरसिंहपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सिवनी, सीधी, जबलपुर, मऊगंज, कटनी, रीवा, झाबुआ, हरदा, देवास, खंडवा, सीहोर, खरगोन, ग्वालियर, धार, दतिया, शाजापुर, शिवपुरी, राजगढ़, गुना, इंदौर, अशोकनगर, उज्जैन, विदिशा, रतलाम, सागर, मंदसौर, दमोह, नीमच, बैतूल, भिंड, पांढुर्णा, मुरैना, सतना, भोपाल, पन्ना, श्योपुर, छतरपुर, बालाघाट, टीकमगढ़, मंडला, निवाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। इस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में पिछले 24 घण्टे में 4 इंच बारिश रिकार्ड की गई, जिससे सीवन नदी उफान पर आ गई है। सीवन नदी के ऊपर बने कर्बला पुल, बकरी पुल और हनुमान फाटक पर पानी भर गया है। लगातार शहर में हो रही बारिश के चलते निचली बस्तियों में कई जगह जल भराव जैसी स्थिति है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख