sundarkand

मध्यप्रदेश से पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई से, दुबई यात्रा में लगेगा करीब 4 घंटे का समय

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (00:44 IST)
इंदौर। 'हिन्दुस्तान का दिल' कहा जाने वाला मध्यप्रदेश 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा, क्योंकि एयर इंडिया इसी दिन राज्य के इंदौर में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से दुबई की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह राज्य से कहीं की भी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान होगी।
 
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ इकाई के सचिव हेमेंद्र सिंह जादौन ने सोमवार को बताया कि एयर इंडिया ने इंदौर-दुबई उड़ान (संख्या-एआई 903) के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू दी है। इस मार्ग पर एयर इंडिया की पहली उड़ान 15 जुलाई से शुरू होगी।
 
उन्होंने बताया कि कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को इंदौर से उड़ान भरेगी। कंपनी एयरबस ए-321 विमान के जरिए इस उड़ान का परिचालन करेगी। इस यात्रा में करीब 4 घंटे का समय लगेगा।
 
पिछले महीने आव्रजन चेक पोस्ट के लिए सिविल प्राधिकारी की नियुक्ति की गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान शुरू करने का रास्ता साफ हो गया था।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख