suvichar

कर्मचारी की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, साथी काम करते रहे, सामने बैठा मालिक चलाता रहा मोबाइल

Updated: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (09:47 IST)
Agar Malva Hindi News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक दिल को झकझोर देने वाले घटनाक्रम में काम के दौरान अटैक आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जब कर्मचारी को अटैक आया तो फर्म का मालिक भी वही था। वह कर्मचारी की मदद करने के बजाए मोबाइल चलाता रहा। वहां कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। दिल झकझोर देने वाली इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
 
आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित तिरुपति ट्रेडर्स में काम कर रहे कर्मचारी रफीक को 6 अक्टूबर को अचानक सीने में दर्द हुआ। इस पर वह कुर्सी पर जाकर बैठ गया। कर्मचारी करीब 6 मिनट तक दर्द से तड़पता रहा। यहां पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं दी।
 
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है, फर्म का मालिक कुर्सी पर बैठा है। रफीक कुर्सी पर छटपटा रहा है और मालिक कभी उसे देखता है, कभी मोबाइल चलाने लगता है। पूरे 6 मिनट के वीडियो में वह एक बार भी उठकर मदद के लिए नहीं गया। कर्मचारी की सांसें टूटती रहीं और इंसानियत शर्मसार होती रही।
 
हालांकि बाद में कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने न सिर्फ सिस्टम पर, बल्कि इंसानियत पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर उसके साथी समय पर उसे अस्पताल पहुंचा देते तो युवक की जान बच सकती थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख