sundarkand
✕

भोपाल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (12:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 8 साल की एक बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले 10 वर्ष के एक बालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बालिका की मां के द्वारा कल गोविंदपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने आज बताया कि घर के बाहर खेल रही बालिका से मुहल्ले का ही एक लड़का, जो उसी के साथ पढ़ता था, उसके द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित बालिका की मां के द्वारा कल गोविंदपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बालिका का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सारी बात सामने आ सकेगी। फिलहाल आरोपित बालक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बालिका मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके साथ पढ़ने वाला दस साल का एक बालक उसे मुहल्ले के पार्क के समीप स्थित आंगनवाड़ी ले गया, जहां उसने बालिका के साथ इस तरह की हरकत की।

रात में बालिका ने यह बात अपने परिजन को नहीं बताई, सुबह बालिका की मां को संदेह हुआ और उसने पूछा तो बालिका ने पूरी बात बता दी, जिसके बाद पीडिता की मां द्वारा इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख