Daily Horoscope
✕

सात साल के नन्हे योद्धा ने कोरोना को दी मात, भोपाल में 44 फाइटर जंग जीतकर लौटे घर

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (11:22 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में अब तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने का सिलसिला शुरु हो गया। बुधवार को राजधानी के कोविड अस्पताल चिरायु से एक साथ 44 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए।  जिन 44 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया उसमें एक सात साल का नन्हा योद्धा भी शामिल है जिसने कोरोना का मात दे दी। 

नन्हा योद्धा मोहम्मद काशिद अपनी जिद और जज्बे से कोरोना  संक्रमण को हराने में सफल रहा है । मात्र  7 साल का यह नन्हा काशिद उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है जो कोरोना की लड़ाई में अपने आप को कमजोर समझते हैं। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नन्हें योद्धा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हालचाल पूछा और उसे जीत की बधाइयां दी।  
 
 पुलिस विभाग में पदस्थ काशिद के पिता सादिक बताते हैं कि 4 अप्रैल को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था उसके मात्र 2 दिन बाद ही 6  अप्रैल को काशिद का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ गया। रिपोर्ट आने के बाद  सादिक अपने बेटे की जिंदगी के लिए घबरा गए ,उन्होंने सोचा कि इन नन्ही सी जान को पता भी नहीं है कि इसे कितनी घातक बीमारी लगी है। 
सादिक ने जिला प्रशासन को दोनों पिता पुत्र को एक साथ चिरायु अस्पताल में इलाज देने के लिए धन्यवाद दिया है। वे कहते है कि चिरायु अस्पताल में काशिद का पूरा ख्याल रखा गया। मात्र 15 दिन में ही काशिद ने अपने जज्बे और हौसले से इस जंग को जीत लिया। अस्पताल में काशिद के खेलने के लिए लूडो और सांप सीढ़ी जैसे खेल खिलाए गए। 
 
मुख्यमंत्री ने सभी को दी बधाई – कोरोना को हराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे योद्धाओं से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बातकर उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना हो तो भी घबराए नहीं, होसला रखें ठीक हो जाएंगे। हमारे कोरोना मरीज बड़ी संख्या में रोज अस्पतालों से ठीक होकर घर जा रहे हैं। उन्होंने पूरी हिम्मत और हौसले से कोरोना को हराया है और सभी बधाई के पात्र हैं।
 
कोरोना की जंग जीतकर आए फाइटरों का एसपी नार्थ शैलेंद्र सिंह चौहान एवं एएसपी जोन 4  दिनेश कुमार कौशल ने माला पहनाकर स्वागत कर उनकी हौसला अफजाई की। वहीं डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों का पुलिस  बैंड ने स्वागत किया। 
 
 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख