dharma sangrah
✕

Indore : 2 ट्रेनों में टुकड़े-टुकड़े मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (17:52 IST)
60 year old man arrested in woman murder case : उज्जैन में दुष्कर्म में नाकाम रहने पर एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग यात्री ट्रेनों में रखने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
 
नृशंस हत्याकांड का आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार : जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर ऋषिकेश में एक यात्री ट्रेन में 10 जून को मिले थे, जबकि उसके शरीर के बाकी हिस्से उत्तराखंड की इस धार्मिक नगरी से करीब 1150 किलोमीटर दूर इंदौर में एक अन्य यात्री ट्रेन से नौ जून को बरामद किए गए थे। जीआरपी की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि महिला के नृशंस हत्याकांड के आरोप में कमलेश पटेल (60) को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।
 
पति से झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गई थी : उन्होंने बताया कि रतलाम जिले की रहने वाली महिला अपने पति से झगड़े के बाद छह जून को अपना घर छोड़कर चली गई थी और तलाश किए जाने पर उसका कोई पता नहीं चलने के बाद उसके परिवार ने 12 जून को बिलपांक पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठी थी महिला : कोरी ने बताया, पति से झगड़े के बाद महिला उज्जैन पहुंची और मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। पटेल महिला को फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे भोजन में नींद की गोली मिलाकर दे दी। उन्होंने बताया कि महिला को नींद आने पर पटेल ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया।
 
रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटेल ने रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या कर दी तथा छुरे से उसकी लाश के टुकड़े करके इंदौर-नागदा यात्री ट्रेन और इंदौर-देहरादून यात्री ट्रेन में रख दिए ताकि उसकी पहचान न हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छुरा और अन्य अहम सबूत बरामद किए हैं और विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख