dharma sangrah
✕

देश के सबसे साफ शहर में 6 माह की मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या...

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (12:44 IST)
इंदौर। इंदौर में 6 महीने की एक मासूम बच्ची के अपहरण और कथित बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को धरदबोचा है और मामले में कथित संवेदनहीनता एवं लापरवाही बरतने के चलते सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है।
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मामले में देर रात नवीन गाडगे (25) को पकड़ लिया गया। यह शख्स बच्ची का दूर का रिश्तेदार है।
 
डीआईजी ने बताया कि बच्ची के परिजन गुब्बारे बेचकर गुजारा करते हैं। गुरुवार रात जब वे ऐतिहासिक राजबाड़े के सामने अपने परिवार के साथ खुले में सो रहे थे तभी गाडगे ने बगल में सो रही दुधमुंही बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर लिया।
 
मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हवाले से बताया कि अपहरण के बाद आरोपी सोती बच्ची को अपने कंधे पर डालकर निकला ताकि लोगों को शक न हो। फिर वह उसे करीब 50 मीटर दूर स्थित वाणिज्यिक इमारत के तलघर में ले गया। 
 
एएसआई को महंगी पड़ी यह गलती : डीआईजी ने बताया कि आरोप है कि बलात्कार के बाद गाडगे ने बच्ची को कुछ फुट ऊंचाई से फेंककर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव शुक्रवार दोपहर बरामद किया गया। इस बीच मामले में संवेदनहीनता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में सर्राफा पुलिस थाने के एएसआई त्रिलोक सिंह वरकड़े को निलंबित कर दिया गया है।
 
आरोप है कि बच्ची के लापता होने के बाद जब घबराए परिजन शुक्रवार सुबह पुलिस थाने पहुंचे तो एएसआई ने उन्हें कहा कि दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी आएंगे। इसके बाद ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बच्ची की मां से आरोपी का झगड़ा : आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और घटना के एक दिन पहले ही वह बच्ची की मां से सुलह कराने के लिए कह रहा था। झगड़ा देखकर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महज कुछ डंडे मारकर आरोपी को तब वहां से भगा दिया था।

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख