biodatamaker
✕

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, एमपी के 3 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (15:11 IST)
टीकमगढ़ (मप्र)/ मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एसयूवी में सवार मध्यप्रदेश के 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मी उत्तरप्रदेश के 2 अन्य लोगों के साथ एक अपहृत बालिका को छुड़ाने के लिए एसयूवी में सवार हो हरियाणा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना में तैनात थे। हादसे में पुलिस के 1 प्रधान आरक्षक सहित 3 अन्य घायलों को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, 4 घायल
 
टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएल चौरसिया ने बताया कि पुलिस दल हरियाणा जा रहा था, तभी उनका वाहन सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद (52), महिला आरक्षक हीरादेवी प्रजापति (32), कमलेंद्र यादव (28) के रूप में हुई है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश की प्रीति और धर्मेंद्र की भी हादसे में मौत हो गई। इन्हें पुलिस टीकमगढ़ से अपहृत लड़की को बचाने में सहायता के लिए ले जा रही थी।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रधान आरक्षक राठी राम, एसयूवी चालक जगदीश लोधी और एक अन्य रवि रायकवार को चोटें आई हैं। चौरसिया ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस का यह दल हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बूड़ेरा थाना की एक टीम एक युवती के अपहरण के मामले में जांच-पड़ताल के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और यातायात बहाल कराया।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख