suvichar

नई फसल आने से पहले ही नीमच में 22 किलो अफीम पकड़ी

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (19:48 IST)
एक तरफ जहां मालवा में अफीम की फसल अपने पूरे शबाब पर है और अफीम में चीरा लगाने की तैयारी चल रही है, वहीं एमपी पुलिस ने शुक्रवार को 22 किलो 200 ग्राम अफीम और 350 किलो डोडा चूरा की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
 
इसमें चौंकाने वाली बात यह है की नई फसल की अफीम अभी निकली ही नहीं है तो इतनी बड़ी मात्रा में अफीम आई कहां से और इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि डोडा चूरा मिनी ट्रक के हाइड्रोलिक सिस्टम के नीचे छुपाकर रखा गया था। 
 
इस मामले में जानकारी देते हुए नीमच एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया की गुरुवार-शुक्रवार मध्‍य रात्र‍ि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इसी के चलते पुलिस टीम तैयार कर खोजबीन शुरू की।
 
सूचना के बाद पुलिस ने डिकेन मोरवन रोड पर बिना नंबर की बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोका, जिसके बाद दोनों युवकों को तलाशी ली गई, इस दौरान दोनों युवकों के पास से दो थैलों में करीब 22 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम बरामद की गई। पुलिस ने अफीम के साथ बाइक जब्‍त कर दोनों आरोपी संजय पिता राधेश्‍याम धाकड़ (27) व घीसालाल पिता मोहनलाल धाकड़ (40) दोनों निवासी मनासा को गिरफ्तार किया है।
 
दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 
एसपी सगर ने आगे बताया कि दूसरी कार्रवाई गुरुवार रात की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप डिकेन थाना क्षेत्र से जाने वाली है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मनासा से कंजार्डा की ओर जा रहे मिनी ट्रक क्रमांक आरजे-14 जीडी 7727 की तलाशी ली, तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में 14 प्‍लास्टिक के कट्टों में से 350 किलो डोडाचूरा मिला।
 
पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और ट्रक जब्‍त कर आरोपी ट्रक चालक पप्‍पाराम पिता काचबराम विश्‍नोई (38) निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया। सबसे खास बात यह है कि यह डोडा चूरा मिनी ट्रक के हाइड्रोलिक सिस्टम में छुपाकर रखा गया था। 
 
एसपी सगर ने बताया कि इसके अलावा इन दोनों घटनाओं में तीन अरोपी फरार हैं। उन तीनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्‍ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्‍द ही उन तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख