Hanuman Chalisa

खरगोन बस हादसे में 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (16:28 IST)
Khargone bus accident : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस के पुल से सूखी नदी में गिर जाने से 22 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
 
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास दसंगा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बोराद नदी में गिर गई। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। घायलों को खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा कि खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।
 
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जायेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख