dharma sangrah
✕

MP: ऑक्सीजन के अभाव में 2 मजदूरों की मौत, 3 बेहोश

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (00:04 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बिना रोशनदान वाले अपने कमरे को गर्म रखने के लिए कोयले के चूल्हे को जलाए रखने पर ऑक्सीजन का स्तर घटने से कम से कम 2 मजदूरों की मौत हो गई और 3 अन्य बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर नौगांव शहर में एक 'डिस्टिलरी' इकाई में हुई। 
 
उन्होंने बताया कि सभी 5 मजदूर बिहार के रहने वाले थे और बिना रोशनदान वाले कमरे में रह रहे थे। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पी. चंचलेश मरकाम ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि 5 मजदूर अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस टीम को कमरे के अंदर प्रवेश करने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा। सभी 5 मजदूर बेहोश पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से 2 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 3 अन्य को आगे के इलाज के लिए छतरपुर रेफर कर दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत दम घुटने से हुई, क्योंकि उनके कमरे में कोई रोशनदान नहीं था और एक कोयले का स्टोव भी मिला, जो शायद रात में जल रहा था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
 
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (नौगांव) वीरेंद्र भदौरिया ने कहा कि 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से 2 की मौत हो गई थी। उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि 3 मजदूरों के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम पाया गया है लेकिन उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अगला लेख