Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में 12 IAS अधिकारियों के तबादले, कलेक्टर भी बदले गए

Updated: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (00:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे 7 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। शिवपुरी कलेक्टर सुश्री अनुग्रह पी को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के प्रबंध संचालक विकास नरवाल को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। राज्य मंत्रालय में उप सचिव अमित तोमर को कंपनी का नया प्रबंध संचालक बनाया गया है।
 
इसके अलावा खरगोन जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड को रतलाम कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा को लोक निर्माण विभाग में उप सचिव और निवाड़ी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया है। रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
शिवपुरी कलेक्टर सुश्री अनुग्रह पी को खरगोन कलेक्टर और मंत्रालय भोपाल में पदस्थ उप सचिव संजय कुमार को दतिया कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। दतिया कलेक्टर रोहित सिंह को झाबुआ कलेक्टर और गृह विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव को निवाड़ी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
इसके अलावा बालाघाट जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रजनी सिंह को इंदौर संभाग में अपर आयुक्त और बालाघाट अपर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को वाणिज्यिक कर विभाग, इंदौर में अपर आयुक्त बनाया गया है। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

अगला लेख