shradh paksha
✕

गंजबासौदा कुआं हादसे के बाद गांव के 10 लोग लापता, 5 की मौत की पुष्टि,22 घंटे बाद भी रेस्क्यू नहीं हो सका पूरा

Updated: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (16:41 IST)
भोपाल। विदिशा के गंजबासौदा में कुआं धंसने से हुए बड़े हादसे में 20 घंटे के बाद भी रेस्क्यू पूरा नहीं हो सका है। हादसे में अब तक सिर्फ पांच लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब भी 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। प्रशासन ने गांव में जो सर्वे कराया है कि उसमें 10 लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे-जैसे लंबा खींचता जा रहा है वैसे-वैसे स्थानीय लोगों के सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है। घटनास्थल से लेकर अस्पताल में भर्ती घायल भी हादसे के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे है।
 
घटना में घायल हुए मोहन योगी कहते हैं कि कुएं के जर्जर हालात को लेकर सरंपच और सीईओ को पहले से थी लेकिन शायद वह लोग हादसे का इंतजार कर रहे थे। बच्चे के कुएं में गिरने के बाद जर्जर कुएं की छत पर पचास से साठ लोग एक साथ जैसे आ गए तभी कुआं भरभऱाकर गिर गया और हादसा हो गया। कुएं के जर्जर होने को लेकर कई बार शिकायत के बाद भी स्थानीय सरपंच औऱ सीईओ ने कोई ध्यान नहीं दिया।
 
पूरी घटना को बताते हुए कहते हैं कि कुएं में 12 साल के रवि अहिरवार के गिरते हुए उसका भाई अपने भाई को बचाने की गुहार लगाते हुए गांव पहुंचा था उसके बाद मोहल्ले में रहने वाला अच्छा तैराक रोहित कुएं में उतरा लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह रवि तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद कुएं पर पचास से साठ लोग इक्ट्टा हो गए और जर्जर कुएं धंस गया।
 
उधर सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने के साथ मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता का एलान कर दिया है। वहीं घायलों का मुफ्त इलाज के साथ 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। 

उधर हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय के सिचुएशन रूम से गृह एवं आपदा प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे है। घटनास्थल से वीसी के माध्यम से प्रभारी मंत्री,स्थानीय विधायक औऱ  कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। 

दूसरी ओऱ घटना स्थल पर तीन पोकलेन मशीनों से NDRF और SDRF की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। पूरे इलाके को सील कर स्थानीय लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है। पोकलेश मशीनों के सहारे से कुएं के सामांनतर गड्डा खोदकर पानी निकाला जा रहा है लेकिन काली मिट्टी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आ ऱही है।

गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबसौदा के पठारी इलाके में कुआं धंसने से करीब 30 से अधिक लोग मलबे में दब गए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब कुएं में बच्चे के गिर जाने के बाद गांव वाले बच्चे को निकालने के लिए इकट्ठा हुए थे तभी अचानक से कुआं धंस गया और एक साथ लोग मलबे में जा गिरे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख