suvichar

SBI शाखा की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब, मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (21:09 IST)
श्योपुर, (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबधंन ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक अधिकारी ने घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि तिजोरी का ताला बरकरार होने के बावजूद सोने के पैकेट गायब हो गए हैं। बैंक प्रबधंन ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया, बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि नौ जून को जब बैंक का सेफ खोला गया तो उसमें से गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों के 101 सोने के पैकेट गायब थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब तिजोरी को डुप्लीकेट चाबी से खोला गया क्योंकि उसकी मूल चाबी कहीं खो चुकी थी।

एसपी ने बताया, पुलिस मामले में बैंक कर्मचारी से पूछताछ कर रही है क्योंकि मामले में उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। तिजोरी से कितना सोना गायब हुआ है और उसकी कीमत क्या थी। इसका आकलन किया जा रहा है।
उपाध्याय ने बताया कि बैंक प्रबंधक विनोद कुमार लखनपाल की शिकायत पर भादवि की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख