sundarkand

इंदौर में 100 ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, 7 टीमें घर-घर जाकर कर रही हैं सर्वे

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (22:50 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक निजी कॉलेज परिसर में मृत पाए गए 100 से ज्यादा पक्षियों (कौओं) में से 2 की जांच में 'एच-5 एन-8' वायरस पाए जाने के बाद पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अतिरिक्त संचालक डॉ. शैलेष साकल्ले ने शनिवार को यहां पहुंचकर मामले की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
ALSO READ: इंदौर : कोरोनाकाल में बर्ड फ्लू का खौफ, 50 मरे कौओं के मिलने से हड़कंप, शुरू हुआ जांच अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार को हमने लोक स्वास्थ्य के मद्देनजर 7 टीमें बनाकर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया। ये टीमें प्रभावित कॉलेज परिसर के आसपास के आजाद नगर, पलडा, चौहान नगर, नवलखा, स्नेहलतागंज, रेसीडेंसी और मूसाखेड़ी के रहवासियों की जांच करेगी। इन टीमों को यहां रह रहे नागरिकों में सर्दी-खांसी और अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी जुटाने और लक्षण वाले नागरिकों को ऐहतियातन चिकित्सकीय निगरानी में लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
स्थानीय कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि मृत पाए गए लगभग 125 से ज्यादा कौओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दफन कर दिया गया है। मृत कौओं से संक्रमण नहीं फैले, इसलिए इन्हें दफन करने के साथ आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं।
 
यादव ने बताया कि इससे पहले इसी तरह का संक्रमण राजस्थान के झालावाड़ और जोधपुर के पक्षियों में सामने आया था। संक्रमण पक्षियों से पक्षियों में फैलने की सामने आई जानकारी के बाद प्रभावित क्षेत्र से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिड़ियाघर में बाहर के पक्षियों के प्रवेश को रोके जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चिड़ियाघर में रह रहे 500 से ज्यादा पक्षियों के पिंजरों के आसपास सैनिटाइजेशन कराया गया है।
 
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि 'एन5 एच 8' वायरस का घातक असर अब तक केवल 'वाइल्ड वर्ड' पर ही देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिर भी हम नागरिकों के स्वास्थ्य के हित में सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख