ramcharitmanas

इंदौर की ये है 10 खास चाट चौपाटी, जहां चख सकते हैं इंदौरी जायका

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (11:36 IST)
यदि आप देश की सबसे स्वच्छ सिटी इंदौर में घूमने आ रहे हैं तो यहां के खाने और स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखना चाहेंगे। यहां देखने और खाने के लिए सबकुछ है। यहां खाने की आपको इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप दंग रह जाएंगे। यहां नार्थ इंडियन के साथ ही आप साउथ इंडिया के स्वाद को भी चख सकते हैं।
 
1. सराफा बाजार इंदौर : यह बाजार रात में 8 बजे के बाद गुलजार होता है। यहां पर आप जोशी जी के फेमस उड़ते हुए दही बड़े के साथ ही कलाकंद, मावा बाटी, रबड़ी, आलू टिकिया, भुट्टे का किस, जलेबा, विजय के खोपरा पेटिस, मित्तल की कचोरी आदि।
 
2. छप्पन दुकान : यहां पर आप विजय चाट की कचौरी, जॉनी हॉट डॉग का बेंजो, शर्मा जी की चाट आदि का मजा ले सकते हैं। सुबह यहां पर पोहे जलेबी मिलते हैं। यहां पर साउथ इंडियन, गुजराती, मराठी, पानीपुरी, चाइनीज सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं।
 
3. मेघदूत गार्डन से होटल मेरिएट तक चौपाटी : यहां पर साउथ इंडियन, चाइनीज, हॉट डॉग, पिज्जा, बर्गर सहित तमाम तरह के व्यंजन मिलते हैं। यहीं पास में विजय नगर चौराहे पर भी अपना स्वीट्स और शर्मा रेस्टोरेंट नाम के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट भी है।
 
4. कोठारी मार्केट की चौपाटी : यहां पर अक्सर लोग फ्रूट सलाद और कचौरी खाने जाते हैं, लेकिन यहां पर और भी कई तरह के चाट मिलते हैं। यहां जेल रोड के आगे चिकमंगलु चौराहे की चौपाटी भी प्रसिद्ध है।
5. आनंद बाजार, साकेत चौराहा : यहां पर आपको पोहा, जलेबी, समोसा, कचौरी के साथ ही साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजन मिल जाएंगे। यहीं पास में तिलक नगर रोड की चौपाटी भी बहुत प्रसिद्ध है। 
 
6. स्कीम नंबर 54 फूड गली : यह एरिया भी मेघदूत गार्डन चौपाटी की तरह फेमस है। यहां पर आपको सभी तरह के व्यंजन मिल जाएंगे।
 
7. बंबई बाजार : यह बाजार खासतौर से परंपरागत नॉन वेजिटेरियन जायकों के लिए जाना जाता है।
 
8. पिपलियाहाना बिचौली मर्दाना रोड़ : यहां पर स्कीम नंबर 140 के सामने वाली रोड़ पर लाइन से आपको चाट की कई दुकानें और रेस्टोरेंट मिलेंगे, जहां पर आप सभी तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
 
9. अन्नपूर्णा रोड़ चौपाटी : यह भी मेघदूत चौपाटी की तरह फेमस जगह है। यहां पर भी आप आलू टिकिया, आलू पेटिस, कचोरी, समोसा, पोहा, हॉट डॉग, पिज्जा, बर्गर, साउथ इंडियन और चाइनीज जायकों का मजा ले सकते हैं।
 
10. बाम्बे हॉस्पिटल चौराहा A3 एरिया : इस एरिये में जहां एक और आप अग्रवाल और मुरलीधरन रेस्टोरेंट पर चाइनिज और साऊथ इंडियन जायकों आनंद ले सकते हैं वहीं आप दाल बाटी, सब्जी पूरी और उत्तर भारतीय व्यंजनों को आनंद में ले सकते हैं। इस क्षेत्र में ही आपको गुरु कृपा रेस्टोरेट, बापू की कुटिया आदि कई रेस्टोरेंट और फूड जोन मिलेंगे।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल