suvichar

गांधी जयंती पर है छुट्टी तो इंदौर के पास ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन जाएं घूमने

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (14:11 IST)
hill station
खूबसूरत मौसम में अगर आपको लॉन्ग वीकेंड मिले तो आप इस मौके को खोना नहीं चाहोगे। इस लॉन्ग वीकेंड को खास बनाने के लिए अप खुबसूरत वादियों व नजारों का मज़ा ले सकते हैं। इंदौर के आसपास ऐसे कई हिल स्टेशन व खुबसूरत जगह हैं जो आपका मन मोह लेंगी। ट्रेवल की मदद से आप अपने डेली रूटीन से एक ब्रेक ले सकते हैं और कई तरह की चीज़ों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस वीकेंड आप कहां जा सकते हैं घूमने...
 
इंदौर के पास हिल स्टेशन | hill stations near indore
1. पातालपानी : पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है यह स्थान।
2. गंगा महादेव मंदिर : इंदौर के पास धार जिले में तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर स्थित है जो इंदौर के लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है और यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही रह जाओगे।
 
3. हत्यारी खोह : इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर हत्यारी खो नामक स्थान है, जहां ऊंचाई से गिरने वाला झरना और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोग आते है। हालांकि यह खतरे वाली जगह है। कंपेल से होते हुए तेलीया खेड़ी में वाहन खड़ा करके करीब 2 किलोमीटर अंदर कच्चे रास्ते से आपको पैदल ही यहां पहुंचना होता है।
 
4. देवास टेकरी : इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देवास नगर में माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां पर आप घूमने, दर्शन करने के साथ ही पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़, नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हो।
 
5. जानापाव : इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर महू शहर से करीब 17 किमी दूर विंध्याचल पर्वतमाला के एक पर्वत को जानापाव कहते हैं। यहां की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली और उनके पिता महर्षि जमदग्रि की तपोभूमि को देखने लोग आते हैं। जानापाव, इंदौर की महू तहसील के हासलपुर गांव में स्थित है। जानापाव की पहाड़ी से साढ़े सात नदियां निकली हैं, इनमें कुछ यमुना व कुछ नर्मदा में मिलती हैं।
ALSO READ: परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो मध्यप्रदेश की ये 5 जगहें हैं बेस्ट

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख