रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मप्र-छग
Written By माँ अमृत साधना
Last Updated :रतलाम , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (20:56 IST)

रतलाम में ट्रेन पर पथराव

रतलाम में ट्रेन पर पथराव -
रेल प्रशासन ने बुधवार दोपहर रतलाम-महू मीटरगेज स्थित प्रतापनगर रेलवे फाटक बंद कर दिया। इसके विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। विधायक पारस सकलेचा के नेतृत्व में पहले उन्होंने रतलाम-महू ट्रेन को रोकने की कोशिश की, बाद में ट्रेन पर पथराव किया। इससे यात्रियों को चोटें आई हैं।

रेल प्रशासन ने फाटक बंद करने की कार्रवाई पूर्वान्ह 4 बजे शुरू की। रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस के साथ जिला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

क्षेत्रवासियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे एकत्र हुए और विरोध शुरू कर दिया। विधायक सकलेचा इस दौरान वहाँ पहुँचे और क्षेत्रवासियों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक संजय के. पाठक से चर्चा करने उनके कार्यालय चले गए। बाद में सकलेचा पुनः मौके पर आए और पटरियों पर बैठ गए।

उनकी अगुवाई में भी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया, मगर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन निकली, लोगों ने पत्थरों से ट्रेन पर हमला बोल दिया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार प्रतापनगर फाटक बंद करने का निर्णय रेल प्रशासन और राज्य शासन के बीच वर्षों पूर्व हो गया था। (नईदुनिया)