Hanuman Chalisa

प्रहलाद पटेल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, टिकटों में दलाली का आरोप

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (00:00 IST)
Assembly Elections 2023 : मध्यप्रदेश में भाजपा की 5वीं सूची जारी होते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जबलपुर में तो नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने 'प्रहलाद पटेल मुर्दाबाद' के नारे लगाए।

छिंदवाड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रहलाद पटेल के खिलाफ नारेबाजी कर टिकटों में दलाली का आरोप लगाया। सतना में टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में धरने बैठ गए।
ALSO READ: जबलपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से BJP कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी, PSO से मारपीट, सतना में भी विरोध प्रदर्शन

प्रहलाद पटेल के समर्थक को टिकट : भाजपा की 5 वी लिस्ट में छिंदवाड़ा जिले में होल्ड की गई चौरई विधानसभा में इस बार जिपं सदस्य लखन वर्मा को टिकट दिया गया है। यहां पर पहले पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का नाम चल रहा था।
लखन वर्मा वर्मा को प्रहलाद पटेल का समर्थक बताया गया है। रमेश दुबे के समर्थकों ने नारेबाजी कर कहा कि जिला पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाला प्रत्याशी नहीं चलेगा।

गनमैन के साथ मारपीट : जबलपुर की उत्तर-मध्य विधानसभा सीट से अभिलाष पांडे का टिकट होते ही भाजपा नेता धीरज पटेरिया और शरद जैन के समर्थकों ने पार्टी के संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया। 
 
यहां केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के गनमैन के साथ मारपीट कर दी।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख