1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Former Madhya Pradesh Home Minister Umashankar Gupta admitted to hospital due to heart attack

MP के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को पड़ा दिल का दौरा, ICU में कराया भर्ती

Former Madhya Pradesh Home Minister Umashankar Gupta suffered a heart attack
Umashankar Gupta suffered a heart attack : मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता उमाशंकर गुप्ता को सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।
 
भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। इसमें अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक 71 वर्षीय नेता को भाजपा ने टिकट से वंचित कर दिया। गुप्ता के भतीजे आशीष अग्रवाल ने बताया, स्टेंट लगाने के बाद गुप्ता आईसीयू में निगरानी में हैं। वह अब बेहतर हैं।
 
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे भाजपा द्वारा आयोजित ‘कन्या भोज’ कार्यक्रम के दौरान गुप्ता को सीने में तेज दर्द हुआ। निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे उन्हें अस्पताल में लाया गया। तीन चिकित्सक गुप्ता के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं।
 
एक दिन पहले शनिवार को जारी पार्टी की पांचवीं सूची में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने पर गुप्ता के समर्थकों ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।
 
उन्होंने मांग की कि पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार भगवानदास सबनानी को बदला जाए। गुप्ता 2018 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से हार गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
किसान कर्ज माफी को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का बड़ा ऐलान