dharma sangrah
✕

MP Election 2023 : फकीर बाबा ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पारस सकलेचा को दिया आशीर्वाद, सिर पर कर दी चप्‍पलों की बरसात

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (18:02 IST)
इस दौरान उम्मीदवार हाथ जोड़कर चुपचाप खड़े हैं। वहीं, उम्मीदवार के समर्थक भी बुजुर्ग से अपील कर रहे हैं कि अब बस कर दो बहुत हो गया, लेकिन बुजुर्ग लगातार चप्पलें बरसा रहा है।

बताया जा रहा है कि रतलाम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा जनसंपर्क कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा जीत का आशीर्वाद लेने के लिए एक फकीर बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वीडियो में जो बुजुर्ग चप्पल बरसा रहा है वह फकीर है। ऐसा कहा जाता है कि फकीर जीत का आशीर्वाद देने के लिए चप्पल मारता है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने की चप्‍पल भेंट : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा इस वायरल वीडियो में फकीर बाबा को चप्पल भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद बाबा उनको उसी चप्पल से पीटते दिखाई देते हैं। विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बड़ी बात ये है कि जब फकीर, सकलेचा की चप्पलों से पिटाई कर रहा था वह बड़े आराम से खड़े होकर मार खा रहे हैं।

समर्थकों ने कहा बस करो : बुजुर्ग सकलेचा पर इतनी चप्पलें बसराता है कि समर्थकों को कहना पडता है कि बस करो, बहुत हो गया। इस दौरान प्रत्याशी सकलेचा फकीर को नई चप्पल और बनियान भेंट करते है। चप्पल लेते है ही बुजुर्ग पहले सिर पर फिर मुंह पर चप्पलों की बारिश कर देता है। सकलेचा बिना विरोध करे मार खाते रहते हैं। इस दौरान पास खड़े किसी की आवाज आती है कि बस, बस कीजिए।
Edited By : Navin Rangiyal

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख