मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Chief Minister Shivraj Singh Chauhan addressed a public meeting in Jaura, Morena in heavy rain
Last Modified: भोपाल , शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (23:00 IST)

मुरैना के जौरा में CM शिवराज ने जोरदार बारिश में जनसभा को किया संबोधित

मुरैना के जौरा में CM शिवराज ने जोरदार बारिश में जनसभा को किया संबोधित - Chief Minister Shivraj Singh Chauhan addressed a public meeting in Jaura, Morena in heavy rain
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर निकाली जा रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने मुरैना के जौरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश में भीगते हुए जनता को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जौरावासियों को सौगात देते हुए नगर पंचायत जौरा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है।

मुख्यमंत्री ने जौरा के साथ ही जिले के सबलगढ़ और कैलारस में बहनों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा मकसद है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में 10 अक्टूबर को 1250 रुपए आएंगे। आगे बढ़ाकर राशि को 3 हजार तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकालेश्वर ने मेरी प्रार्थना को स्वीकार कर पूरे प्रदेश में बारिश कर राहत प्रदान की है। मुरैना जिले में शुक्रवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी माता-बहनों को पानी लाने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब पाइप लाइन बिछाकर हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री मुरैना आए हैं तो खाली हाथ नहीं आए हैं, विकास कार्यों की सौगातें लेकर आए हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Rajasthan: सीपी जोशी बोले, परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बनी